सेवा की कहानी है गंभीर बीमारी के उपचार में राजेंद्र प्रसाद को मिला संबल
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 15 लाख रुपए की सहायता, बिना कर्ज लिए जारी रख सके इलाज

रायपुर । गंभीर बीमारी का इलाज कराना बलरामपुर निवासी श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और उनके परिवार के लिए कठिन होता जा रहा था। उपचार पर बढ़ते खर्च से परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई। ऐसे समय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 15 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत होने से उन्हें उपचार जारी रखने का सहारा मिला।

श्री गुप्ता ने बताया कि इलाज का खर्च जुटाने की चिंता के बीच उन्हें योजना की जानकारी मिली। आवेदन के बाद सहायता स्वीकृत हुई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। उनके अनुसार, शासन की सहायता के कारण इलाज के लिए उन्हें किसी से कर्ज नहीं लेना पड़ा और न ही घर की जरूरी चीजें गिरवी रखनी पड़ीं।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। श्री गुप्ता की कहानी बताती है कि समय पर मिली सहायता मरीज के उपचार के साथ पूरे परिवार का हौसला भी बनाए रखती है।
श्री गुप्ता ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय उन तक पहुँची शासन की सहायता उनके परिवार के लिए संबल बनी है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
