तेज आवाज में डीजे बजाने पर मल्हार चौकी पुलिस की कार्रवाई

0
IMG-20260927-WA1341

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

माजदा वाहन समेत तीन एम्प्लीफायर, जनरेटर और अन्य डीजे उपकरण जब्त

मस्तूरी। मल्हार चौकी क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत एवं सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन समेत उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके पर तेज आवाज में डीजे बजाते पाए जाने पर वाहन चालक के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

NTPC World Environment Day

पुलिस के अनुसार मल्हार चौकी अंतर्गत मल्हार बस्ती क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BS 643 में डीजे लगाकर तेज आवाज में बजाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालक सुनील कुमार यादव पिता हीरालाल यादव, निवासी मेन रोड मल्हार को पकड़ा।

वाहन समेत डीजे उपकरण जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से माजदा वाहन के साथ 03 एम्प्लीफायर, जनरेटर एवं अन्य डीजे उपकरण जब्त किए। पुलिस ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

तेज आवाज में डीजे बजाने से होने वाली परेशानी और ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला

पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार यादव के विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 4, 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मल्हार चौकी पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने आम लोगों से भी ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन करने और निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!