प्रदेश साहू संघ की महासभा में बेमेतरा से सोनू साहू सहित जिला पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज की प्रगति को लेकर हुई चर्चा
रिपोर्टर विनय सिंह, ब्यूरो बेमेतरा

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की वार्षिक आमसभा का आयोजन रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। महासभा में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। बेमेतरा जिले से युवा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सोनू साहू सहित जिला एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, पूर्व हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, यामिनी साहू सहित प्रदेश, जिला, तहसील एवं परिक्षेत्र स्तर के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बेमेतरा जिले के पदाधिकारी हुए शामिल
महासभा में बेमेतरा जिले से जिलाध्यक्ष नारद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक देवेंद्र साहू, संगठन सचिव थानेश्वर साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक नवागढ़ विजय साहू, सह-संयोजक नवागढ़ मनीष साहू सहित नलेश साहू, चंद्रशेखर साहू, धनुष साहू, हितेश साहू, कमल साहू, सुखनंदन साहू समेत युवा प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की मौजूदगी ने संगठनात्मक सहभागिता को प्रदर्शित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संगठन एवं समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
सोनू साहू ने वरिष्ठजनों से की आत्मीय भेंट
महासभा के दौरान युवा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सोनू साहू ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक एकता, आपसी सहयोग, युवाओं की भूमिका तथा समाज की प्रगति को लेकर चर्चा की गई।
सोनू साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के साथ आपसी संवाद और संगठनात्मक मजबूती का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। युवाओं की भागीदारी से सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिल सकती है।
संगठनात्मक कार्यों और नियमावली पर हुआ मंथन
वार्षिक आमसभा में प्रदेश साहू संघ के वर्षभर के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही संगठन के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। आमसभा में एकीकृत नियमावली में संशोधन से जुड़े प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
महासभा में संगठन को अधिक प्रभावी बनाने, विभिन्न स्तरों पर सामाजिक गतिविधियों को गति देने और समाज के सदस्यों के बीच समन्वय एवं सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। आयोजन के माध्यम से प्रदेश साहू संघ के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को एक-दूसरे से संवाद एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार साझा करने का अवसर मिला।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
