रबी अभियान 2026: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू

0
image_search_1790603918192

छत्तीसगढ़ से कृषि मंत्री रामविचार नेताम 29 सितंबर को होंगे शामिल

रायपुर । रबी अभियान 2026 की तैयारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए ’’राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन’’ का आयोजन 28 और 29 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा में किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम कल 29 सितंबर को शामिल होंगे।

सम्मेलन के दूसरे दिन 29 सितंबर को रबी मौसम के पूर्वानुमान एवं ’’एल नीनो प्रभाव’’, उर्वरक उपलब्धता एवं संतुलित उर्वरक उपयोग, डिजिटल कृषि मिशन, किसान रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक तथा डिजिटल सेवा वितरण की रूपरेखा पर प्रस्तुतियां होगी। इसके अलावा ’’दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन’’, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन एवं ऑयल पाम, फसल एवं बीज की स्थिति, उन्नत किस्मों को अपनाने, पीएम-धन धान्य कृषि योजना और कृषि विपणन सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन राज्यों के कृषि मंत्रियों द्वारा सम्मेलन में अपने सुझाव और अनुभव साझा किए जाएंगे। इसके बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्रियों और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के समापन संबोधन के साथ सम्मेलन का समापन होगा।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!