सेवा की कहानी छत पर सोलर पैनल लगा तो घटा बिजली का खर्च, रमेश को मिली राहत

0
IMG-20260928-WA1274

पीएम सूर्य घर योजना के तहत मिली 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी से लगवाया तीन किलोवाट का सौर संयंत्र

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रदेश के परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली का खर्च कम करने में मदद मिल रही है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर निवासी रमेश कुमार साहू ने योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर तीन किलोवाट का सौर संयंत्र लगवाया है। इससे उनके मासिक बिजली बिल में कमी आई है।

NTPC World Environment Day

रमेश साहू बताते हैं कि पहले उनके घर का बिजली बिल तीन से चार हजार रुपये तक आता था। वे घर पर सौर संयंत्र लगवाना चाहते थे, लेकिन उसकी लागत उनके लिए चिंता का विषय थी। योजना के तहत मिली 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी से संयंत्र लगवाना आसान हो गया। अब घर की बिजली की जरूरत का एक हिस्सा छत पर लगे सोलर पैनल से पूरा हो रहा है।

रमेश साहू ने कहा कि सौर संयंत्र लगने के बाद बढ़ते बिजली बिल से राहत मिली है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। वे अपने परिचितों को भी योजना की जानकारी दे रहे हैं और सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!