पामगढ़ में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार

0
IMG-20261002-WA0871

दो अलग-अलग प्रकरणों में ₹22,300 नकद, 52 पत्ती ताश और 5 मोटरसाइकिल जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पामगढ़ थाना पुलिस, साइबर थाना एवं रिस्पांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कुटरा क्षेत्र में जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 हजार 300 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश और पांच मोटरसाइकिल जब्त की हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर 2026 की देर शाम पामगढ़ पुलिस को ग्राम कुटरा में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना की तस्दीक के बाद थाना पामगढ़ पुलिस, साइबर थाना एवं रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश और 22,300 रुपए नगद बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों द्वारा मौके पर लाई गई पांच मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया।

NTPC World Environment Day

दो प्रकरणों में हुई कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 11 आरोपियों के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।

ये आरोपी पकड़े गए

पुलिस कार्रवाई में भूपेन्द्र कश्यप (20 वर्ष), निवासी कुटरा थाना पामगढ़; मनमोहन (43 वर्ष), निवासी आरसमेटा; बेनीराम निषाद (32 वर्ष), निवासी आरसमेटा; अमन बर्मन (29 वर्ष), निवासी पामगढ़; मुकेश कुमार कश्यप (27 वर्ष), निवासी कुटरा; आशीष कुमार कश्यप (20 वर्ष), निवासी कुटरा; आर्यन सिंह राठौर (26 वर्ष), निवासी कचहरी चौक जांजगीर; आलोक राठौर (23 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती चीतरपारा जांजगीर; राजन कुमार लहरे (21 वर्ष), निवासी जोगीडीपा थाना मुलमुला; सोहित कुमार कश्यप (34 वर्ष), निवासी कोसला थाना पामगढ़ तथा दिनेश कश्यप (28 वर्ष), निवासी कुटरा थाना पामगढ़ को पकड़ा गया।

जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम का रहा सराहनीय योगदान

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी सुशील पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक सीताराम सूर्यवंशी, भुनेश्वर पटेल, विनोद मनहर, सैनिक अनिल दिनकर एवं चंद्रशेखर सहित थाना पामगढ़ के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!