2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों और भाषण के माध्यम से किया प्रस्तुतसेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

0
Screenshot_20261004_220250

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” की कड़ी में “2047 का विकसित भारत एवं 25 वर्षों के बाद का भारत” विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को सेजेस शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिंदी माध्यम, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखंड बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर एवं कोटा के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विकासखंड स्तर पर चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 1 से 8 तथा कक्षा 9 से 12वीं स्तर के प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 80 विद्यार्थियों, जबकि भाषण प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार जिला स्तरीय आयोजन में कुल 120 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

NTPC World Environment Day

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 के भारत की अपनी कल्पना को चित्रों और प्रभावी वक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संभावनाओं, आधुनिक शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता और देश की प्रगति जैसे विभिन्न विषयों को रचनात्मक रूप से उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 25 वर्षों बाद भारत को किस स्वरूप में देखना चाहते हैं, इस पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा अशोक विधानी, कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल तथा नगर निगम बिलासपुर आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

पिया टंडन ने चित्रकला में हासिल किया प्रथम स्थान

जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के अ वर्ग में मार्क नेशनल पब्लिक स्कूल, केंवतरा की छात्रा पिया टंडन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता छात्रा को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर पिया टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक श्री लोमश एवं श्रीमती सरोजनी तथा अपने माता-पिता द्वारिका टंडन एवं रेखा टंडन को दिया।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को रचनात्मक एवं प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर मिला। आयोजन ने विद्यार्थियों में देश के भविष्य को लेकर सोच विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!