महतारी वंदन योजना की 32वीं किश्त जारी, दुर्ग जिले की 3.89 लाख से अधिक महिलाओं को मिले 37.19 करोड़ से अधिक रुपये

0
IMG-20261008-WA1460

-प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की राशि

-महतारी वंदन योजना के सफल क्रियान्वयन के 32 माह हुए पूरे, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को मिल रही नई दिशा

NTPC World Environment Day

दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्वावलंबन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आज माह अक्टूबर 2026 की 32वीं किश्त का सफल भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से एक क्लिक पर प्रदेश भर की पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की। इस योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 507 पात्र महिला हितग्राहियों को 32वीं किश्त के रूप में कुल 37 करोड़ 19 लाख 10 हजार 250 रुपये का भुगतान सीधे उनके खातों में किया गया है। सहायता राशि मिलने से जिले की महिलाओं में खासा उत्साह है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा तथा पोषण संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।

प्रदेश में योजना की अब तक की स्थिति- उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना विगत 01 मार्च 2024 से प्रभावी है। योजना की शुरुआत से लेकर सितम्बर 2026 तक विगत 31 महीनों में प्रदेश की महिलाओं को कुल 20,075.76 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। आज जारी 32वीं किश्त के साथ ही योजना के सफलता के 32 माह पूर्ण हो चुके हैं, जिसके अंतर्गत राज्य स्तर पर कुल 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को कुल 632 करोड़ 40 लाख 04 हजार 250 रुपये का भुगतान अनुमोदित कर जारी किया गया है। इस प्रकार अब तक योजना के तहत कुल 20,708.11 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खाते में पहुंच चुकी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा योजना का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। हितग्राही अपने भुगतान एवं योजना से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल (https://mahtarivandan.cgstate.gov.in) अथवा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध मोबाइल ऐप का उपयोग कर अपनी स्थिति देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!