दीपावली के पहले केंद्र के समान तिथि से लंबित महंगाई भत्ता देने की मांग

0
IMG-20260623-WA0289

गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार से की मांग, कर्मचारियों को राहत देने की अपील

रायपुर/मुंगेली। गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने राज्य सरकार से दीपावली के पहले कर्मचारियों के समस्त लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान प्रभावी तिथि से करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को उनके हक का लाभ समय पर मिलना चाहिए। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

एसोसिएशन ने कहा कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके भुगतान में देरी होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते का लाभ समान तिथि से दिया जाना चाहिए। संगठन ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दीपावली के पूर्व सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

NTPC World Environment Day

कर्मचारियों के हित में ठोस पहल की अपेक्षा

संगठन ने राज्य में पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में कर्मचारियों के लिए किए गए निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि अजीत जोगी सरकार के समय वेतनमान, डॉ. रमन सिंह सरकार के कार्यकाल में संविलियन तथा भूपेश बघेल सरकार के दौरान संपूर्ण संविलियन जैसे मुद्दों पर निर्णय लिए गए। एसोसिएशन ने वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार के समक्ष महंगाई भत्ता, भर्ती और पदोन्नति में आरक्षण से जुड़े विषयों पर कर्मचारियों की चिंताओं को उठाते हुए ठोस पहल की अपेक्षा जताई है।

गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग, उपप्रांताध्यक्ष भोलाराम मरकाम और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संगीता पाटले ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार से मांग की है कि दीपावली के पहले समस्त लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान केंद्र सरकार के समान प्रभावी तिथि से सुनिश्चित किया जाए।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेगी। एसोसिएशन के प्रवक्ता नरेंद्र जांगड़े ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारियों को समय पर आर्थिक लाभ मिलना चाहिए, ताकि वे त्योहार को परिवार के साथ बेहतर ढंग से मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!