अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

0
IMG-20251213-WA1169.jpg

मुंगेली । कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत शनिवार 13 दिसंबर 2025 को आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गोरखपुर, थाना लालपुर क्षेत्र से अवैध कच्ची महुआ शराब और भारी मात्रा में लाहन जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोरखपुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी तुकाराम यादव के कब्जे से 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब एवं लगभग 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। मौके पर अवैध रूप से शराब निर्माण और भंडारण की पुष्टि होने पर आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया।

आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानतीय अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

NTPC World Environment Day

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर महोदय के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी स्थिति में अवैध शराब कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!