दयादीन शांति कुंज नगपुरा में सतनाम सत्संग मणिमाला सम्पन्न, आत्मविश्वास के महत्व पर हुई चर्चा

0
IMG-20261031-WA1473

मुंगेली/सरगांव । प्रत्येक शनिवार की परंपरा के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को दयादीन शांति कुंज नगपुरा में साप्ताहिक सतनाम सत्संग मणिमाला का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सत्संग का केंद्रीय विषय ‘आत्मविश्वास का जीवन निर्माण में भूमिका’ रहा।

इस अवसर पर आत्मविश्वास के महत्व पर विचार रखते हुए बताया गया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने, कठिन परिस्थितियों का सामना करने और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आत्मविश्वास बेहद आवश्यक है। आत्मविश्वास व्यक्ति को सकारात्मक सोच, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है। सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक चिंतन के साथ जीवन में अच्छे विचारों और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी शनिवार 7 नवंबर 2026 को भी पूर्व निर्धारित समय एवं स्थान दयादीन शांति कुंज नगपुरा में साप्ताहिक सतनाम सत्संग मणिमाला का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त सत्संग प्रेमियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सत्संग में सहभागी बनने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!