सरपंच लता मनीष वर्मा के प्रयासों से सिलदहा में खुला कनिष्ठ यंत्री कार्यालय, 33 गांवों को मिलेगी राहत

0
image_search_1793638206332

सिलदहा। ग्राम पंचायत सिलदहा के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। सरपंच श्रीमती लता मनीष वर्मा के निरंतर प्रयासों एवं संबंधित विभाग को किए गए आवेदन के परिणामस्वरूप ग्राम सिलदहा में कनिष्ठ यंत्री कार्यालय (जेई ऑफिस) प्रारंभ हो गया है। इस कार्यालय के शुरू होने से सिलदहा सहित आसपास के लगभग 33 गांवों के ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण में बड़ी राहत मिलेगी।

अब क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली संबंधी शिकायतों, तकनीकी समस्याओं एवं अन्य विभागीय कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्थानीय स्तर पर कार्यालय की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को समय और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।

ग्राम पंचायत सिलदहा की सरपंच श्रीमती लता मनीष वर्मा ने कहा कि ग्राम में कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का प्रारंभ होना पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। यह सुविधा ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यालय प्रारंभ होने से सिलदहा सहित आसपास के 33 गांवों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर विद्युत विभाग की सेवाएं मिल सकेंगी।

सरपंच श्रीमती लता मनीष वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कनिष्ठ यंत्री कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याओं का समय पर निराकरण होगा और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

ग्राम पंचायत सिलदहा में कनिष्ठ यंत्री कार्यालय की शुरुआत को क्षेत्र के विकास और ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!