‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ दिल्ली में प्रदर्शन, मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेस नेता हुए शामिल

0
IMG-20261103-WA0349

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

मस्तूरी । ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, मोदी हटाओ, देश बचाओ, ज्ञानेश हटाओ’ के नारे को लेकर दिल्ली में महारैली में आयोजित प्रदर्शन में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, युवा कांग्रेस नेता तथा सरपंच साहिल मधुकर सहित क्षेत्र के अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

NTPC World Environment Day

दिल्ली में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने राजनीतिक विरोध को जाहिर किया। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखा गया।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा बुलंद करते हुए अपनी आवाज उठाई। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी ने इस प्रदर्शन में क्षेत्र की भागीदारी को दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!