मुंगेली को मिली 465 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, कंतेली में उमड़ा जनसैलाब
मुंगेली। ग्राम कंतेली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखनलाल देवांगन, धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह एवं मुंगेली विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहले सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले को 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की बड़ी भागीदारी रही। धरमपुरा क्षेत्र से जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजा घृतलहरे, तरुण पटले जनपद अध्यक्ष रामकमल परिहार, जनपद सदस्य ताराचंद टंडन, राजेश अंचल, महेंद्र यादव, ध्रुव मंडल, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू एवं राकेश साहू भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और विकास कार्यों की सौगात से क्षेत्र में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
