‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मुंगेली में जन चौपाल संवाद, लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा पर हुई चर्चा
बड़ा बाजार से शुरू होकर गोल बाजार में हुआ समापन, कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर आम जनता से किया संवाद
मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आज मुंगेली में जन चौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव एवं जय सोनी की अगुवाई में जन चौपाल की शुरुआत बड़ा बाजार से हुई, जिसका समापन गोल बाजार में किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संवाद कर लोकतांत्रिक व्यवस्था, मताधिकार की सुरक्षा और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव ने वोट चोरी के मुद्दे को उठाते हुए किसान, मजदूर और युवाओं के भविष्य पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

इंदिरा मंडल एवं राजीव मंडल के प्रभारियों की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने लोगों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदान के अधिकार के महत्व से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से 11 नवंबर से 15 नवंबर तक प्रदेशभर में जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा का संकल्प
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से आम जनता तक पहुंचकर लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर जनजागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा संकल्प लोकतंत्र बचाना और प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा करना है।
कार्यक्रम को दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव, रोहित शुक्ला, चंद्रभान बारमते एवं संजय सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। इस दौरान चंद्रभान बारमते, दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, अरविंद वैष्णव, विनय चोपड़ा, संजय सिंह ठाकुर, कौशल सिंह क्षत्री, संजय चंदेल, किशोर बैरागी, जग्गू सिंह, असद खोखर, राजू सोनी, रमेश देवांगन, आनंद सोनी, सतीश तम्बोली, जय सोनी, राम तलरेजा, मंजू शर्मा, साधना वर्मा, वैशाली सोनी, ललिता सोनी, ममता श्रीवास्तव, वंदना निगम, राधाशरण सिंह, मुमताज अली, नीरज यादव, भूपेंद्र देवांगन, राहुल रुपवाणी, लक्ष्मीनारायण धृतलहरे एवं धीरज पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
