मोबाइल से आसानी से कट रहा है धान खरीदी का टोकन

0
IMG-20261116-WA0900

खैरघटा के किसान सुयश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर । बलौदाबाजार भाटापारा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही किसानों में उत्साह का माहौल है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल पर ही धान खरीदी का टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम खैरघटा के किसान सुयश अग्रवाल लगभग 9 एकड़ कृषि भूमि में उत्पादित करीब 250 कट्टा धान बेचने के लिए सोसाइटी पहुंचे।

श्री अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन काटा, जो बेहद आसानी और सुविधाजनक तरीके से कट गया। इससे उन्हें टोकन के लिए सोसाइटी के चक्कर नहीं लगाने पड़े और समय की भी बचत हुई। उन्होंने कहा कि इस बार धान बेचने को लेकर किसानों में काफी उत्साह और खुशी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस वर्ष किसान यदि निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से कम धान बेचते हैं, तब भी उन्हें पात्रता एवं योजना के प्रावधानों के अनुसार शेष अंतर की राशि का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से किसानों की खुशी दोगुनी हो गई है।

श्री सुयश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए जिले के समस्त किसान भाइयों की ओर से मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!