NTPC World Environment Day

रायपुर ब्राइट फाउंडेशन ने शोभा यात्रा में संतों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत

0
IMG-20251217-WA0715.jpg

रायपुर। सतनामी समाज द्वारा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के दौरान रायपुर ब्राइट फाउंडेशन द्वारा सामाजिक समरसता और श्रद्धा का परिचय देते हुए संतों का सम्मान किया गया। शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे सात संतों का स्वागत फाउंडेशन की ओर से बुढ़ापारा स्थित कार्यालय के सामने पुष्पवर्षा कर एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर समाज एवं नगर की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम में सुषमा ध्रुव, रामभरोसा अग्रवाल, जितेंद्र सेन, चेतन चंदेल, लीला साहू, अनीता देवांगन सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने गुरु घासीदास जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए सामाजिक सद्भाव, समानता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

फाउंडेशन अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने कहा कि गुरु घासीदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और भाईचारे का मार्ग दिखाती हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!