क्रिसमस पर्व पर महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दी बधाई, समानता और सद्भाव का दिया संदेश

0
Screenshot_20251217_162924.jpg

मुंगेली। महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने समानता, प्रेम और सद्भाव के प्रतीक पर्व क्रिसमस के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और मानवता का संदेश देता है, जो समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उर्मिला रमेश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह के जीवन और उनके उपदेश हमें प्रेम, करुणा और सेवा की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे पर्व समाज में सौहार्द, आपसी समझ और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे क्रिसमस के अवसर पर आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और शांति के साथ पर्व मनाएं तथा जरूरतमंदों की सहायता कर मानवता का परिचय दें। साथ ही उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

महिला जिला अध्यक्ष ने अंत में सभी समुदायों के लोगों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है और ऐसे पर्व इस भावना को और मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!