NTPC World Environment Day

ग्राम कुकुसदा में छापेमार कार्यवाही कर 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

0
IMG_20260114_132858_074.jpg

मुंगेली । जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग पथरिया द्वारा ग्राम कुकुसदा में छापेमार कार्यवाही कर 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी ईश्वर भट्ठ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!