आचार्य पंथ श्री गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

0
IMG-20260119-WA0858.jpg

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

कबीरधाम/ कवर्धा । राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी वर्ष 2026 का ध्वजारोहण एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में होगा। राष्ट्रीय पर्व का यह आयोजन गरिमामय एवं हर्षाेउल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याण तथा लोकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक पारंपारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
कलेक्टर गोपाल वार्म ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की साझा बैठक ली। कलेक्टर ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों का अलग-अलग दायित्व भी सौपा है। जिला पंचायत को झांकी प्रदर्शनी, संम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए है। पुलिस अधीक्षक को ध्वाजारोहण, सलामी, मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के लिए वाहन एवं अन्य आवश्यक संपूर्ण व्यवस्था तथा ध्वजारोहण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां, झंडा कोड का पालन सुनिश्चित एवं पार्किग व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर वर्मा ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में जिले के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 का आयोजन पूरे जिले में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!