कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियानजिले में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी, वाहनों की औचक जांच

0
IMG-20260123-WA1236.jpg

रिपोर्टर: कमलेश सिंह

कवर्धा । कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर धान परिवहन कर रहे वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान धान परिवहन कर रहे वाहन चालकों से परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, परमिट, रसीद, खरीदी केंद्र की जानकारी सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के समय वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन करना नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NTPC World Environment Day

जिला खाद्य अधिकारी मरकाम ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अवैध रूप से धान का परिवहन या भंडारण करने वालों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश एवं अन्य प्रासंगिक अधिनियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले के सभी प्रमुख मार्गों, गोदामों और भंडारण स्थलों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमित जांच अभियान जारी रहेगा। साथ ही जिला खाद्य अधिकारी ने आम नागरिकों और किसानों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!