सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की पाली में बैठक सम्पन्ननई सदस्यता, ब्लॉकों का गठन सहित कई अहम निर्णय 20 फरवरी को पाली–कटघोरा–कोरबा में होगा विशाल पत्रकार सम्मेलन

0
IMG-20260201-WA0953.jpg

रिपोर्टर ✒️ सूचित कुमार मरावी

पाली । सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 01 फरवरी 2026 को पाली स्थित विश्रामगृह में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में कटघोरा, पाली-पोड़ी, कोरबा, मुंगेली, कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही।

सदस्यता अभियान से संगठन हुआ मजबूत
बैठक के दौरान सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें कई नए पत्रकारों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कुछ पुराने साथियों ने भी सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ से जुड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के गठन को लेकर भी चर्चा की गई और संगठनात्मक विस्तार पर सहमति बनी।

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान हमारा लक्ष्य
प्रदेश अध्यक्ष आर. डी. गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सद्भाव पत्रकार संघ 24 घंटे पत्रकार साथियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहता है। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के बीच आपसी विश्वास, प्रेम और सद्भाव होगा तभी पत्रकार समाज का वास्तविक कल्याण संभव है। आज के समय में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा सबसे बड़ा विषय है और संगठन इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

संघ हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ
संभाग अध्यक्ष कन्हैया यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। निष्ठा और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करते रहें, यदि कहीं कोई समस्या आती है तो सद्भाव पत्रकार संघ पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा।

20 फरवरी को होगा विशाल पत्रकार सम्मेलन
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 20 फरवरी को पाली–कटघोरा–कोरबा सेंटर में एक विशाल पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आर. डी. गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, संभाग अध्यक्ष कन्हैया यादव, संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंकित सोनी, सुचित मराबी, कोरबा जिला अध्यक्ष कमल महंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद दीवान, धनराज सिंह, गौतम कुमार, अजय महंत, क्रांति जायसवाल, दीपक भोई, श्रीराम यादव, प्रमोद, बादल दुबे, विजय कश्यप, शशिमोहन, विकास तिवारी, राजेश कुमार, रोहित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!