महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) ने रुद्राभिषेक, हवन–आरती व भंडारे का किया आयोजन

0
IMG-20260202-WA0693.jpg

मुंगेली । महिला कल्याण समाज, एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंदिरा विहार स्थित रामेश्वरम शिवालय मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण समाज की सचिव माधुरी तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने मंदिर में पीतल का घंटा भेंट स्वरूप अर्पित किया, जिसे समाज की ओर से आस्था और समर्पण का प्रतीक बताया गया। विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में महिला कल्याण समाज की सदस्य नीति श्रीवास्तव, सुप्रभा आचार्य, सरिता चौहान, सरोज वस्त्राकर, संतोषी मेहता, पुष्पा पटेल, प्रभा तिवारी, राखी कोस्टा, माया राव, शेफाली घोष, दिव्या भौमिक, कविता घोष, भारती सिन्हा, गीता रावत, सीमा दिग्ग्रस्कर, सुनीता जायसवाल, माया कपाले, शशि सोनी, सविता शर्मा सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

महिला कल्याण समाज की सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी सौहार्द, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!