उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी, चेहरे पर लौटी मुस्कान

0
IMG-20260202-WA0631.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह
स्कूटी पाकर लाभार्थियों में हर्ष, उपमुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

कवर्धा। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल का एक और उदाहरण सामने आया है। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांग लाभार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की मुस्कान लौट आई।

विधायक कार्यालय कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम मारियाटोला निवासी विद्याधा वर्मा तथा ग्राम नेऊरगांव निवासी भूपेंद्र चंद्रवंशी को स्कूटी की चाबी सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को सरल व सुगम करना है। स्कूटी मिलने से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अपने कार्य स्वतंत्र रूप से कर सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता है। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। स्कूटी जैसी सुविधाएं दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सहायक सिद्ध होंगी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष कवर्धा गणेश तिवारी, बोड़ला नंद श्रीवास, नरेंद्र मानिकपुरी, मनीराम साहू, अमर कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

स्कूटी प्राप्त करने पर लाभार्थी विद्याधा वर्मा और भूपेंद्र चंद्रवंशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूटी के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर उपमुख्यमंत्री द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता के साथ शीघ्र कार्रवाई की गई। आवेदन स्वीकृत होते ही उन्हें स्कूटी प्रदान की गई, जिससे वे अत्यंत खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!