उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में की जनसुनवाई

0
Screenshot_20260202_182942.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह
लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

कवर्धा । कबीरधाम प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिन पर उपमुख्यमंत्री ने गंभीरता से चर्चा की और त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। क्षेत्र के विकास और आमजन की भलाई के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष कवर्धा गणेश तिवारी, बोड़ला नंद श्रीवास, नरेंद्र मानिकपुरी, मनीराम साहू, अमर कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!