गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए डॉ मनीष बंजारा सम्मानित।

0
IMG-20260202-WA1023.jpg


मुंगेली । गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्य के लिए विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर कुंदन कुमार के करकमलों से डॉ. मनीष बंजारा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निरंतर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने तथा जनस्वास्थ्य जागरूकता के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने डॉ. बंजारा की सेवा भावना, मानवीय संवेदनशीलता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं. सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. मनीष बंजारा ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा, करुणा एवं प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!