बिलासपुर संभाग के मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रभारी बने रमेशचंद्र कैवर्त

0
IMG-20260203-WA0898.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी ने रमेशचंद्र कैवर्त पर एक नई जिम्मेदारी दी है, इन्होंने अपने समाज के प्रति ईमानदारी से काम किया और समाज को हमेशा एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए जोर शोर से सामाजिक तत्परता भी दिखाई है ,रमेशचंद्र कैवर्त के अपने कर्तव्य निष्ठा से काफी बेहद तरीके से सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित ढंग से समाज को अपने हक अधिकार के लिए लड़ने वा आईना दिखाने का काम भी किया है। रमेशचंद्र कैवर्त को भारतीय जनता पार्टी और समाज के लोगों ने एक बहुत बड़ा जिम्मेदारी सौंपी और भरोसा जताया है।

रमेशचंद्र कैवर्त ने भारतीय जनता पार्टी वा समाज को आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता पर पार्टी संगठन द्वारा विश्वास व्यक्त करते हुए जो महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, उसने राष्ट्रसेवा के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया है। इसके लिए मैं संगठन का हृदय से आभारी हूँ।मैं माननीय प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव एवं संगठन के शिल्पी पवन कुमार साय के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद एवं मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त का भी मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर मुझे बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान करने वाले समाज के स्वजातीयगण, पार्टी संगठन के सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं साथियों का भी मैं सादर धन्यवाद करता हूँ। आप सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और स्नेह से मुझे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी। इसके साथ ही मछुआरा प्रकोष्ठ एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!