घुठेली मेला स्थल पर जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, ₹18,760 नगद व ताश की गड्डी जब्त

0
IMG_20260206_221323_555.jpg

मुंगेली/पथरिया । थाना पथरिया क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घुठेली मेला स्थल पर ताश से जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹18,760 नगद राशि तथा 52 पत्ती ताश की एक गड्डी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 05 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम घुठेली मेला स्थल के आसपास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से “कांट पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए हार-जीत पर रुपये-पैसों का दांव लगा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पथरिया पुलिस एवं मुंगेली साइबर टीम ने संयुक्त रूप से त्वरित दबिश दी। पुलिस की रेड कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि पांच आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू उर्फ अमित खुटे (36) निवासी डिघोरा, अभिषेक कुर्रे (32) निवासी डिघोरा, चंद्रशेखर राजपूत (20) निवासी पंडरभाठा थाना मुंगेली, प्रदीप राजपूत (28) निवासी घुठेली तथा व्यास कुर्रे (30) निवासी डिघोरा, जिला मुंगेली शामिल हैं।

NTPC World Environment Day

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) एवं धारा 170 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें एसडीएम न्यायालय पथरिया में पेश किया, जहां एसडीएम रेखा चंद्रा द्वारा जमानत अर्जी खारिज करते हुए आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए गए।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में एएसआई नरेश साहू, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, आरक्षक जगदीश कोसले, राजतिलक, सूरज मंडावी सहित मुंगेली साइबर टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!