सरस्वती शिशु मंदिर चंदखुरी–बैतलपुर में विद्यारंभ संस्कार, शिशु नगरी व मातृ सम्मेलन संपन्न

0

रिपोर्टर ✒️ मनीष अग्रवाल

IMG-20260206-WA0932.jpg

सरगांव। सरस्वती शिशु मंदिर, चंदखुरी–बैतलपुर में विद्यारंभ संस्कार, शिशु नगरी एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन गरिमामय एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 25 पोषक ग्रामों से आई माताओं ने मातृ सम्मेलन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जहाँ मातृ शक्ति की भूमिका और उसके सामाजिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुकुल पद्धति के अनुसार 31 भैया-बहनों का विधिवत विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। वहीं नन्हे शिशुओं के लिए आयोजित शिशु नगरी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें खेल, शिक्षाप्रद एवं संस्कार आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत मुंगेली की सभापति अंबालिका साहू रहीं, जबकि अध्यक्षता पथरिया जनपद पंचायत के सभापति मनीष साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में चंदखुरी ग्राम पंचायत के सरपंच रामदयाल मंडन, शिशु वाटिका प्रांत संयोजिका माया तंबोली, बालिका शिक्षा प्रांत संयोजिका रीता तिवारी, विभाग समन्वयक गेंदराम राजपूत (बिलासपुर) एवं जिला समन्वयक पेशीराम साहू (मुंगेली) उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय समिति अध्यक्ष भोजराम वर्मा, सचिव मनीष अग्रवाल, समिति सदस्य बुधारू निषाद, प्रदीप चतुर्वेदी एवं प्राचार्य आचार्य दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

NTPC World Environment Day

मुख्य अतिथि अंबालिका साहू ने मातृ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति समाज की आधारशिला है। माँ ही संतान को संस्कार, संस्कृति और चरित्र की प्रथम शिक्षा देती है। उन्होंने माताओं से बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने तथा विद्यालय की गतिविधियों को घर पर भी अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने शिशु वाटिका निर्माण के लिए ₹2 लाख की घोषणा भी की।

अतिथियों ने विद्यालय द्वारा दी जा रही संस्कारयुक्त एवं गुरुकुल परंपरा आधारित शिक्षा की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!