विज्ञान, स्वच्छता और पोषण की अहमियत से रूबरू हुईं स्कूली बालिकाएंसंपूर्णता अभियान 2.0 के तहत जागरूकता सत्र, व्यवहार में दिखने लगा सकारात्मक बदलाव

0
IMG-20260212-WA0935.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

कवर्धा। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विज्ञान, स्वच्छता और पोषण को लेकर स्कूली बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित आउटरीच एक्टिविटी के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के अवसर पर विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 6वीं से 11वीं तक की छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना, छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना रहा। सत्रों के दौरान शिक्षकों और बालिकाओं के बीच संवाद के माध्यम से दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं, जिससे छात्राओं के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम ने बताया कि इस आयोजन से बालिकाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों से लाभान्वित होने वाली बालिकाओं की संख्या बढ़ी है, जो संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर सुधार करना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसी क्रम में बोड़ला ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

यह जागरूकता कार्यक्रम हाई स्कूल मिनमिनिया मैदान, शासकीय हाई स्कूल बैरख, हायर सेकेंडरी स्कूल बोक्करखार सहित विकासखंड बोड़ला के अन्य विद्यालयों में आयोजित किया गया, जहां छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी 2026 को आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया था। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, कृषि, पशुधन टीकाकरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थानीय समुदाय को लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!