भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं, समर्थकों ने दी दीर्घायु की कामना

0
IMG-20260220-WA0099

भिलाई/लोरमी । भिलाई विधायक के जन्मदिन के अवसर पर शहर और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु और जनसेवा से भरे भविष्य की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर श्रीमती ख़ुशबू वैष्णव, आदित्य वैष्णव, भावेश शर्मा, बबली ठाकुर, संदीप वैष्णव एवं योगेश ने विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके नेतृत्व, सरल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण की सराहना की।

श्रीमति खुशबू आदित्य वैष्णव ने कहा कि देवेंद्र यादव भिलाई क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और आम नागरिकों का विश्वास मजबूत हुआ है। जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबे सार्वजनिक जीवन की कामना की।

इस मौके पर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहा और लोगों ने उम्मीद जताई कि विधायक देवेंद्र यादव भविष्य में भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!