मलूकपीठाधीश्वर की पावन सन्निधि में गो सम्मान आह्वान अभियान की विशेष बैठक 22 फरवरी को

0
Screenshot_20260220_064446

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

सीकर । गौमाता को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से इन दिनो पूरे भारत वर्ष में एक अनोखा अभियान “गो सम्मान आह्वान अभियान” चल रहा है। इस अभियान के तहत भारत के प्रत्येक राज्यों में एकदिवसीय कार्यशाला होने जा रहा है , भारत के प्रमुख संत इन कार्यशालाओं को संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगदगुरु द्वाराचार्य श्री अग्रपीठाधीश्वर / श्री मलूकपीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामीश्री राजेंद्रदासजी महाराज की पावन सन्निधि में 22 फरवरी को दोपहर दो बजे श्री पुण्य धरा जानकी नाथ बड़ा मंदिर , रेवासा धाम , सीकर राजस्थान में गो सम्मान आह्वान अभियान की विशेष बैठक रखी गई है। इस विशेष बैठक में देश भर के प्रमुख संत महात्मा और गोभक्त विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री मलूकपीठ वृंदावन एवं गो सम्मान आह्वान अभियान समिति ने सभी गोभक्तों से इस कार्यशाला में शामिल होने की अपील की है।
गौरतलब है कि इस अभियान के तह गौमाता को सम्मान दिलाने के लिये देश भर में गहन प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क कर सभी भारतीय समाज को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। तत्पश्चात पूर्ण तैयारी करके 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को उस क्षेत्र के सभी गोभक्तों एवं संतों के साथ मिलकर तहसील /ब्लॉक मुख्यालय जाकर सक्षम अधिकारी तहसीलदार/ एसडीएम को माननीय राष्ट्रपति महोदया , भारत के प्रधानमंत्री महोदय , राज्य के माननीय राज्यपाल महोदय , राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम गो सेवा , गो सुरक्षा और गो सम्मान के निमित्त प्रार्थना पत्र सौपेंगे। इस अभियान के अध्यक्ष नंदी बाबा और प्रधान संरक्षक भगवती गौमाता होगी। किसी संस्था और संगठन के बैनर तले और किसी व्यक्ति या संत के नेतृत्व में काम ना होकर , नंदी बाबा की अध्यक्षता और गौ माता की प्रधान संरक्षता में यह कार्य होगा। इसके अलावा शेष सभी भारतीय संत महापुरुष , गो सेवक भाई – बहन धरातल पर अभियान विषयक काम निष्कामतापूर्वक देखेंगे। संतों का मानना है कि एक ही दिन 27 अप्रैल 2026 को देश भर के पचास / साठ लाख गोभक्तों की एक साथ गो सेवा , गो रक्षा और गो सम्मान की शांतिपूर्ण मांग उठेगी , तो सरकार निश्चित रूप से इस कार्य को करने का मन बना ही लेगी। गो सम्मान आह्वान अभियान गो सेवा का कार्य सुचारू रूप से प्रारम्भ हो जायेगा , जिससे पूरे विश्व का मंगल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!