समग्र शिक्षा के तहत एसएमसी–एसएमडीसी सदस्यों का प्रशिक्षण, छात्रों का अकादमिक आकलन

0
IMG_20260220_071107_226

मुंगेली | मुंगेली जिले में समग्र शिक्षा जिला मुंगेली के मार्गदर्शन में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन के अंतर्गत एसएमसी एवं एसएमडीसी सदस्यों का प्रशिक्षण तथा जनवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समुदाय के समक्ष छात्र-छात्राओं का अकादमिक आकलन किया गया, जिसमें पठन, लेखन, गणितीय संक्रिया, पाठ्यवस्तु एवं प्रश्नोत्तरी से संबंधित गतिविधियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ नव पदस्थ जिला मिशन समन्वयक अशोक सोनी, एपीसी प्रदीप उपाध्याय, सेवानिवृत्त शिक्षक किशन सिंह श्रत्री तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी अकादमिक प्रतिभा का प्रदर्शन समुदाय के समक्ष किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और मनोयोग से सहभागिता की। इसी क्रम में एसएमसी एवं एसएमडीसी सदस्यों को समग्र शिक्षा के विभिन्न घटकों जैसे बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा एवं ड्रॉपआउट रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

अकादमिक आकलन कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक स्तर पर सिद्धि कश्यप (सेजेस दाउपारा, मुंगेली) ने प्रथम स्थान, अनुष्का भास्कर (पूर्व माध्यमिक शाला बिरगांव) ने द्वितीय स्थान तथा जसवंत कुमार (पूर्व माध्यमिक शाला बैहाकापा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे, एपीसी प्रदीप उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे एवं सेवानिवृत्त शिक्षक किशन सिंह के हाथों मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागी छात्रों एवं शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय, संजीव सक्सेना (संकुल समन्वयक फंदवानी), अमिताभ शर्मा (संकुल समन्वयक चमारी), बृजेश्वर मिश्रा, नेमीचंद भास्कर, उमेश साहू, जिला राम यादव, दुर्गेश देवांगन, रविकांत पुरी गोस्वामी सहित अन्य शिक्षकगण एवं बीआरसी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!