असम प्रवास पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मां कामाख्या देवी के दर्शन किए, लाभार्थी सम्मेलन में हुए शामिल

0
IMG-20260225-WA0709

गुवाहाटी/बक्सा (असम)।
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री ने अपने असम प्रवास के दौरान आस्था और जनसेवा का समन्वय प्रस्तुत किया। उन्होंने सर्वप्रथम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। श्री साहू ने मां भगवती के चरणों में नमन करते हुए राष्ट्र की उन्नति, सद्भाव और समग्र विकास की प्रार्थना की।

अपने दौरे के क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू असम के अंतर्गत बक्सा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुमारपारा (बूथ क्रमांक 203) में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया और योजनाओं से जुड़े उनके अनुभवों को जाना।

श्री साहू ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। उन्होंने जनभागीदारी को सुशासन की आधारशिला बताते हुए कहा कि जब जनता सक्रिय रूप से योजनाओं से जुड़ती है, तभी उनका वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।

असम प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने बक्सा जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। बच्चों की जिज्ञासा, उत्साह और सीखने की लगन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।

श्री साहू ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें और भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

केंद्रीय राज्य मंत्री के इस प्रवास को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा के प्रति जागरूकता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!