“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ फड़ पर पुलिस का शिकंजा

0
IMG-20260226-WA0716

कृष्णापुर डैम के पास जुआ खेलते तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित छापेमारी, 5,600 रुपये नगद व ताश की गड्डी जब्त

रायगढ़ । जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कृष्णापुर डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 फरवरी की रात्रि को थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि के पास कुछ लोग ताशपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।


तीन आरोपी गिरफ्तार, जुआ सामग्री जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में

NTPC World Environment Day
  • परमेश्वर चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी बांजीनपाली रायगढ़,
  • राजकुमार ब्रज, उम्र 36 वर्ष, निवासी रामभांटा रायगढ़,
  • तुलसी चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मल्दा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़
    शामिल हैं।

पुलिस ने जुआ फड़ से कुल 5,600 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है।


जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 2 के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने जैसी गतिविधियों से कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चुडामणी गुप्ता एवं शिवा प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिलेभर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!