NTPC World Environment Day

वनांचल क्षेत्र चिल्फी एवं रेंगाखारकला सहित सभी अस्पतालों में समय पर मिले स्वास्थ सुविधा: ईश्वरी साहू

0
IMG-20260226-WA0958

नवनियुक्त सीईओ अभिषेक अग्रवाल की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़े जनहित के विषयों को रखा सदन में
रिपोर्टर✒️कमलेश सिंह

कवर्धा । जिले के वनांचल क्षेत्र चिल्फी रेंगाखारकला एवं अन्य स्थानों के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में डाॅक्टर सहित स्टाफ अपनी सेवाएं निरंतर प्रदान करे। शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की जांच एवं अन्य सुविधाएं ग्रामीणों को समय पर मिले तथा ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उक्त निर्देश जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने सामान्य सभा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान दिए। अध्यक्ष ने विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, सहित आयुष्मान कार्ड अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा का लाभ ग्रामीणों को मिले यह सुनिश्चित हो। स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग एवं जिला पंचायत का वार्षिक बजट 2026-27 पर सामान्य सभा में चर्चा की गई। जिला पंचायत कबीरधाम के सभा कक्ष में गत दिवस सामान्य सभा का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा टीकाकरण संस्थागत प्रसव उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान सहित अन्य जानकारी सभी सदस्यों को दी गई।जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी द्वारा आयुष्मान योजनांतर्गत पंजीकृत अस्पतालों एवं स्वास्थ्य बीमा के लाभ पर चर्चा की गई।प्रधानमंत्री जन औषधी योजना अंतर्गत जेनरिक दवाईयों की उपलब्धता एवं अन्य स्थानों पर नए औषधि केंद्र खोलने पर चर्चा की गई।उप स्वास्थ्य केन्द्र चियाडाढ़ में स्टाफ नहीं होने का विषय सदस्य दीपा धुर्वे द्वारा उठाया गया। जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे द्वारा जिला चिकित्सालय में श्रवण बाधित मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं बनने का विषय उठाया गया, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट द्वारा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्टाफ की उपलब्धता एवं उपस्थिति तथा आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं का विषय रखा गया। सदस्य विरेन्द्र कुमार साहू द्वारा ग्राम मानिकचौरी में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के खुलने एवं एएनम सहित स्टाफ के रूकने की व्यवस्था से संबंधित जानकारी चाही गई। सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मेरावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत पण्डरिया नन्दनी साहू एवं अन्य सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को रखा।
सामान्य सभा के बैठक की अध्यक्षता ईश्वरी साहू द्वारा की गई जिसमें सीईओं जिला पंचायत , अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, सदस्य , दीपा धुर्वे, सदस्य ,अनुपूर्णा चन्द्राकर, रामकुमार भट्ट, राजेश्वरी धृतलहरे, पूर्णिमा साहू, ललिता धुर्वे, गंगाबाई साहू, राजकुमार मेरावी, सुमित्रा पटेल, विरेन्द्र कुमार साहू, रोशन दुबे, राजकुमारी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा सुषमा बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला बालका वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत पण्डरिया नन्दनी साहू, एवं विधायक प्रतिनिधि कवर्धा भुखन साहू उपस्थित रहें। जिला पंचायत कबीरधाम के आगामी वार्षिक बजट 2026-27 में बजट अनुमान की विस्तृत जानकारी लेखा अधिकारी द्वारा सदन में प्रस्तुत की गई। विभिन्न मदवार एवं योजनावार स्त्रोतो से प्राप्त होने वाले अनुमानित आय एवं व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जिला पंचायत के बजट को सामान्य सभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित करते हुए अनुमोदन किया गया। सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा सदन को जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में कुल 105 छात्रावास एवं आश्रम संचालित है। जिसमें कुल 6811 बच्चे लाभान्वित हो रहे है। प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजनांतर्गत 58 ग्रामो में कुल 405 कार्य स्वीकृत होना बताया गया।अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अंतर्गत 86 स्वीकृत कार्यो में से 50 पूर्ण एवं 36 कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी गई। रोशन दुबे द्वारा धरती आबा

योजना की जानकारी चाही गई जिस पर विभाग द्वारा जिले के 275 ग्राम चिन्हांकित होना बताया गया। उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी द्वारा छात्रावास मरम्मत का विषय उठाया गया जिस पर विभाग द्वारा 19 स्थानों पर कार्य प्रस्तावित होने की जानकारी दी गई। सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करे। चर्चा के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत फरवरी माह में एपीएल एवं बीपीएल परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण पर विस्तार से चर्चा की गई। खाद्य अधिकारी को चालू माह का राशन हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों द्वारा जल जीवन मिशन के तहत बनाये गये पानी टंकी को यथाशीघ्र प्रारंभ करने, पाइप लाइन के लिए खोदे गये सड़को की मरम्मत कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिये गये। सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित सभी विभाग प्रमुखों को सदन में उठाए गए विषयों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश सीईओं जिला पंचायत द्वारा दिये गये।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों के साथ उपसंचालक पंचायत राज तिवारी, लेखा अधिकारी जिला पंचायत भानु प्रताप नेताम, सभी विभाग प्रमुख एवं जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!