NTPC World Environment Day

सरकण्डा पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़

0
IMG-20260227-WA1102

• आर्यन पब्लिक स्कूल के पास चोरी-छिपे चल रहा था हुक्का बार, संचालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । सरकण्डा थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हुक्का बार संचालित करने वाले गिरोह पर प्रहार किया है। पुलिस ने आर्यन पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में चोरी-छिपे चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हुक्का सामग्री और अलग-अलग ब्रांड के तंबाकू युक्त फ्लेवर जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 259/2026 के तहत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) की धारा 4, 21(1), 21(2) एवं 27 के अंतर्गत की गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल एवं सीएसपी सिविल लाइन/सरकण्डा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर पेट्रोलिंग व पतासाजी की जा रही थी।

27 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अथर्व पाण्डेय नामक युवक अपने घर में तंबाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर अवैध रूप से हुक्का बार चला रहा है और प्रति घंटे 500 रुपये लेकर लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।

घर में चलता मिला हुक्का बार

रेड कार्रवाई के दौरान अथर्व पाण्डेय अपने साथियों विनित एलानी, किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप एवं समीर पटेल के साथ हुक्का पीते हुए पाया गया। मौके से 2 नग हुक्का पार्ट, 1 नग कोल हीटर, 1 डिब्बा हुक्का फ्लेवर सहित अन्य हुक्का सामग्री बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

• अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू (18), निवासी राजकिशोर नगर, सरकण्डा

• विनित एलानी (24), निवासी रामकृष्ण एन्क्लेव, सीपत चौक, सरकण्डा

• किन्सु विश्वास (18), निवासी पैसिफिक अपार्टमेंट, तोरवा

• यथार्थ कश्यप (18), निवासी जोरापारा, सरकण्डा

• समीर पटेल (19), निवासी राजकिशोर नगर, सरकण्डा

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!