अंतर राशि के भुगतान पर आभार माना किसान मोर्चा ने
• भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव का गजमाला पहनाकर किया गया अभिनन्दन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की अंतर राशि के भुगतान के प्रदेश सरकार के निर्णय के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का गजमाला पहनाकर अभिनन्दन किया तथा सौजन्य भेंट के दौरान प्रदेश सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है और किसानों से किए गए हर वादे को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। प्रदेश के अन्नदाता भाइयों-बहनों के हित सर्वोपरि हैं और उनके कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य करती रहेगी।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया जाना अन्नदाताओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का प्रमाण है। यह निर्णय किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा उनके परिश्रम का उचित सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश देवांगन, संदीप साहू, योगेश्वरानंद, रविंद्र ठाकुर, वैभव वैष्णव, रवि सोनकर, रवीश गुप्ता, नवीन कालिया, संदीप सांडे, सोबरन सिंग हाडा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




