केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कोकराझार में प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों का लिया जायजा, चुनावी बैठक एवं बाइक रैली में हुए शामिल
कोकराझार (असम) । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने प्रभार क्षेत्र कोकराझार, असम के प्रवास के दौरान 13 मार्च को आयोजित होने वाली माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि यह ऐतिहासिक जनसभा भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में विकास की जो यात्रा प्रारंभ हुई है, वह आज कोकराझार की पावन धरती तक सशक्त रूप में पहुँची है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनसभा असम के विकास के नए अध्याय का सूत्रपात करेगी और क्षेत्र की जनता के उत्साह एवं समर्थन से अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेगी।
अपने प्रवास के दौरान श्री साहू चिरांग जिले के बिजनी विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित भव्य बाइक रैली में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु स्वयं सहभागिता की। इस अवसर पर बिजनी विधायक श्री अजय राय जी एवं एबीवीपी के कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय जनसंपर्क अभियान चलाने तथा डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में गठबंधन सरकार के समन्वित प्रयासों से असम में विकास को नई गति मिली है। “डबल इंजन की सरकार” की नीतियों के कारण आधारभूत संरचना, आवास, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनावों में जनता एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन देगी।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




