अमरकंटक थाना में होली के लिए सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली /पवित्र नगरी अमरकंटक में आज होली पर्व के मद्देनज़र थाना परिसर में सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता पार्वती सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रज्जू सिंह नेताम नगर परिषद उपाध्यक्ष उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपाध्यक्ष थाना प्रभारी लाल बहादुर तिवारी विशेष उपस्थिति रही ।
बैठक में नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की । उपस्थित पार्षदों में विमला दुबे , शक्ति शरण पाण्डेय , जोहन लाल चंद्रवंशी एवं श्याम लाल सेन विधायक प्रतिनिधि शामिल रहे साथ ही देवेंद्र जैन , सहायक राजस्व निरीक्षक मनीष विश्वकर्मा , अभिषेक द्विवेदी , राजेंद्र उपाध्याय , पी.एस. बघेल , उप निरीक्षक ईश्वर यादव , सहायक उप निरीक्षक पी.आर. धनंजय , तिलक सिंह , पुरन सिंह , अमलेश बघेल , रंजीत धुर्वे एवं आरक्षक गजानंद गर्ग भी उपस्थित थे । विद्युत विभाग से प्रेम लाल प्रजापति ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।
बैठक में होली पर्व को लेकर बैठक की गई थी जिसमें शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई । थाना निरीक्षक तिवारी जी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है इसलिए इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था , हुड़दंग या शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की घटना पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी । असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होलिका दहन एवं रंगोत्सव के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाएगा ।
कार्यक्रम में पत्रकार धनंजय तिवारी , उमाशंकर पाण्डेय (मुन्नू) एवं विपुल बरमैया भी उपस्थित रहे ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




