भाजपा जिला मुंगेली में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की नियुक्ति
मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किसान मोर्चा, युवा मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा किया गया है। जारी सूची के अनुसार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप रितेश यादव, महामंत्री शंकर सिंह ठाकुर, विश्वनाथ साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर राकेश साहू, महामंत्री घनेन्द्र राजपूत, राजेंद्र साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में महाजन जायसवाल, महामंत्री रामकुमार साहू, टीकाराम वर्मा को दायित्व प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न मोर्चों में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, आईटी सेल संयोजक सहित कार्यसमिति सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी नई टीम का स्वागत करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दिया।








The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




