होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क, मुंगेली–लोरमी में सघन जांच अभियान मिठाइयों के 8 नमूने संकलित, रायपुर लैब भेजे गए परीक्षण हेतु

0
IMG-20260301-WA1064

मुंगेली। होली पर्व के मद्देनज़र आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला मुंगेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल के नेतृत्व में टीम ने मुंगेली एवं लोरमी क्षेत्र की विभिन्न मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।


कार्रवाई के दौरान होली में अधिक खपत होने वाली मिठाइयों—मिल्क केक, पेड़ा, बेसन लड्डू, लच्छा रोल, रसगुल्ला, बर्फी एवं काजू रोल—सहित कुल 8 खाद्य नमूनों का संकलन किया गया। इन सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावट की शिकायतें बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने मिठाई विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की मिलावट न करें, साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का पालन करें तथा गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में जुर्माना, लाइसेंस निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत दुकानों से ही मिठाइयां खरीदें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें। विभाग की इस पहल से होली पर्व पर लोगों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में भरोसा मजबूत हुआ है।

Advertisement Carousel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!