केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ग्राम रबेली में श्रीमद्भागवत कथा में की सहभागिता आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार – साहू

0
IMG-20260301-WA0613

लोरमी (छत्तीसगढ़) । भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम रबेली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता कर धर्म और अध्यात्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यह आयोजन ग्राम रबेली निवासी मनोज कश्यप के निवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। श्री साहू ने कामना की कि यह पावन प्राण प्रतिष्ठा ग्रामवासियों के लिए आस्था, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बने तथा क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण निर्मित हो।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है, जो लोगों को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।



संवेदनशील जनसंपर्क की मिसाल

अपने प्रवास के दौरान श्री साहू ने लोरमी क्षेत्र के विभिन्न शोकाकुल परिवारों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

श्री साहू का यह दौरा आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और जनसंपर्क का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!