NTPC World Environment Day

होली पर्व शांति व सौहार्द से मनाने शांति समिति की बैठक होली पूर्व बदमाशों पर सख्त कार्रवाई, हथियार व अवैध शराब जब्त

0
IMG-20260301-WA0975

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिलासपुर । होली पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना तोरवा पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार दिनांक 01.03.2026 को थाना तोरवा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक  पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति सदस्यों को होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

बदमाशों पर सख्त कार्रवाई

होली पूर्व चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना तोरवा पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। चेकिंग एवं फरार वारंटियों की पतासाजी के दौरान

अभय छिपेल, विजय पासी एवं प्रथम चौहान के कब्जे से धारदार हथियार बरामद होने पर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

विकास भारती के पास से 52 पाव देशी मदिरा अवैध रूप से जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

लंबे समय से फरार चल रहे अरमान अली एवं करण पासी को गिरफ्तार वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

तोरवा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि होली जैसे पर्व की आड़ में कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!