नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष का मंडलों में भव्य स्वागत

0
IMG-20260301-WA1061

भाजयुमो राजधानी के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्पित का मंडलों में आत्मीय स्वागत

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने अध्यक्ष का दायित्व संभालते ही रायपुर शहर जिले के सभी मंडलों का दौरा कार्यक्रम शुरू कर दिया है ।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित ने अपने मंडलों के दौरे करने की प्रक्रिया में सभी मंडलों में प्रवास का कार्यक्रम बनाया है जिसका मकसद प्रत्येक मंडलों में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद स्थापित करना है एवं नव भाजयुमो कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है ।
बकौल अर्पित सूर्यवंशी अभी तक उन्होंने रायपुर शहर जिला के 15 मंडलों का दौरा पूर्ण कर चुके हैं जिसके तहत आज जवाहर नगर मंडल का प्रवास अर्पित सूर्यवंशी द्वारा किया गया ज्ञात हो कि अर्पित भी इसी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता है तो वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अर्पित का स्वागत किया । उनके स्वागत में युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली एवं जमकर आतिशबाजी की एवं साथ ही पुष्पवर्षा की ।
नए भारत का युवा भाजपा से जुड़ने आतुर विकसित भारत की सोच के साथ जुड़ रहे युवा:-अर्पित सूर्यवंशी
स्वागत उपरान्त अर्पित सूर्यवंशी ने उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ताओं और मंडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जिस मण्डल में पहुंच रहे हैं वहां बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं कल रायपुर भाजयुमो की टीम के साथ हम लाखे नगर मंडल पहुंचे जहां लगभग 50 की संख्या में नव कार्यकर्ताओं ने विधिवत भाजपा का दामन थामा हमने भगवा पटका पहना कर सभी नव कार्यकर्ताओं का स्वागत किया ।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी राजनीतिक रूप भाजपा से जुड़ने बढ़चढकर हिस्सा ले रही है । युवा पीढ़ी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 2047 के विकसित भारत की सोच के साथ जुड़ रहा है एवं आज युवा को भरोसा है कि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जिसमें भविष्य के विकसित भारत की सोच है , मजबूत भारत निर्माण की सोच है ।
मैं इस मंच से यहां उपस्थित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और युवामोर्चा के साथियों का आभार व्यक्त करता हूं जिनके द्वारा भाव विभोर करने वाला आत्मीय स्वागत किया गया ।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!