NTPC World Environment Day

अमरकंटक के श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में हर रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ

0
IMG-20260301-WA0949

विशेषज्ञों की सेवाएं—पहले रविवार डॉ. रजनीश पांडेय ने 50 मिर्गी व लकवा मरीजों की जांच की

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पावन पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया । कल्याण सेवा आश्रम के प्रमुख वीतराग परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज द्वारा संचालित यह चिकित्सालय लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण , जनजातीय एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहा है ।
कल्याण सेवा आश्रम के मैनेजिंगट्रस्टी स्वामी हिमाद्रि मुनि जी महाराज ने कहा कि अब चिकित्सालय में प्रत्येक माह के हर रविवार को विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे जहां मरीजों की जांच एवं दवाइयों का वितरण किया जाएगा ।

माह के प्रथम रविवार 01 मार्च 2026 को बिलासपुर से पधारे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रजनीश पांडेय एवं सीनियर फार्मासिस्ट अभिषेक मिश्रा का चिकित्सालय स्टाफ द्वारा चंदन तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । इस दौरान डॉ. पांडेय ने मिर्गी एवं लकवा से ग्रसित लगभग 50 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान कीं गई । वहीं अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच चिकित्सालय के डॉ. एस. के. तिवारी द्वारा कर उपचार उपलब्ध कराया गया।
चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार द्वितीय रविवार को मधुमेह , उच्च रक्तचाप , सिकल सेल एवं मानसिक रोगों का विशेष शिविर आयोजित होगा । तृतीय रविवार को स्त्री रोग एवं चौथे रविवार को अस्थि एवं शिशु रोग संबंधी शिविर लगाया जाएगा । इन शिविरों में बाहर से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उपचार एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराएंगे ।
शिविरों के सफल संचालन में श्रीचंद्राचार्य चिकित्सालय के डॉ. एस. के. तिवारी , राजेश तिवारी , सुखनंदन सिंह , ईश्वरी पेंद्रम , दीपक चंद्रवंशी , राम सनेही सहित अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!