एसईसीएल मुख्यालय के तीन कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

0
IMG-20260228-WA0866

सीएमडी ने शाल–श्रीफल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर में 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित कर सेवानिवृत्त कर्मियों को समस्त देयकों का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में—

आनंद बक्शी, उप महाप्रबंधक (वित्त), आंतरिक अंकेक्षण विभाग

अनिल कुमार सिंह, वरीय अधिकारी (सर्वे), भू-राजस्व विभाग

रीता तिवारी, कार्यालय अधीक्षक ए-1, निदेशक तकनीकी (संचालन) सचिवालय


शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और समर्पण से एसईसीएल को निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया है। उनके द्वारा दिए गए योगदान को कंपनी सदैव स्मरण रखेगी। प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित संस्था में कार्य करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का कार्य वातावरण सहयोगात्मक है, जहां अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने किया।

Advertisement Carousel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!