विजयपुरम गेट के पास तलवार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20260305-WA0460

बिलासपुर । बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तलवार बरामद कर जप्त की गई है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि विजयपुरम गेट के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जप्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!