आईजी गर्ग ने अपराध नियंत्रण , कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आमजन से बेहतर संवाद बनाने हेतु दिये निर्देश
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का एकदिवसीय भ्रमण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों , थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर लंबित अपराधों , मर्गो के वैज्ञानिक तकनीकी के माध्यम से साक्ष्य संकलन के कर त्वरित निकाल , थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा पीड़ितों की शिकायत स्वयं सुनकर समुचित वैधानिक कार्यवाही करने , गंभीर अपराधों की विवेचना स्वयं करने एवं संपत्ति सम्बन्धी अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में सख्त हिदायत दी गयी। उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण में सभी शाखा प्रभारियों क़ो रिकॉर्ड के समुचित संधारण , पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के वेलफेयर सम्बन्धी विषयों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस कण्ट्रोल रूम के निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर समय सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान उन्होंने थाना गौरैला के निरीक्षण में थाना में उपस्थित स्टाफ क़ो सशक्त एप के माध्यम से अधिक से अधिक वाहनों क़ो सर्च कर चोरी हुए वाहनों की पता तलाश करने , बीट प्रणाली क़ो सशक्त कर आवश्यक सूचना संकलन करने , अनुभव क्यू आर कोड का अधिकाधिक प्रचार करने , साइबर प्रहरी व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से साइबर जागरूकता लाने तथा थाने में लंबित अपराधों , मर्गो , शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निकाल करने हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात साइबर सेल का निरीक्षण कर साइबर अपराधों के निकाल करने, नेटग्रिड, समन्वय पोर्टल, क्राइमैक पोर्टल के अधिकाधिक प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया। ग्राम अमरपुर स्थित पुलिस रक्षित केंद्र का निरीक्षण कर रक्षित निरीक्षक क़ो बल एवं संसाधनों के व्यवस्थित रखरखाव , पुलिस वाहनों के मैंटेनेंस पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी , थाना प्रभारी , चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




