पुलिस बनकर ट्रेलर रुकवाया, मोबाइल व नकदी लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260306-WA0414

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक को पुलिसकर्मी बनकर रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन रात करीब 3.10 बजे टोयोटा शोरूम के पास ट्रेलर लेकर जा रहा था। इसी दौरान टाटा पंच कार में सवार दो युवकों ने ट्रेलर को रुकवाया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए गाड़ी के बिल्टी पेपर दिखाने को कहा। कागजात नहीं दिखाने पर आरोपियों ने पैसे की मांग की और चालक के पास से विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, उसके कवर में रखे 1000 रुपए तथा ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर लूटकर फरार हो गए।

मामले की शिकायत मिलने के बाद चकरभाठा पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। पतासाजी के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

NTPC World Environment Day

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा पंच कार जब्त कर ली है।

गिरफ्तार आरोपियों में यशराज यादव (22) निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर तथा सुमित दुबे (27) निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!